पुलिस ने चोरी के संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपी से 50 ग्राम सोना भी किया बरामद…

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर-दिनांक 21.06.2022 को वादी अजय कुमार पाठक पुत्र सूर्य कान्त पाठक निवासी ओशिस सिटी फेस -2 गंगापुर रोड थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर की तहरीरी सूचना बावत दिनांक 18.06.2022 से 21.06.2022 के मध्य अज्ञात चोर द्वारा वादी के धर का ताला तोडकर सोने चांदी के आभूषण व 15000/- रुपये की नकदी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना ट्राजिट कैम्प मे मु0 FIR N0 – 235/22 U/S 380 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया

 

तथा दिनांक 19/07/2022 को वादी वी0 मतियालागन पुत्र वेल्लासमय निवासी कौशल्या इन्कलेब गंगापुर रोड थाना ट्राजिट कैम्प की तहरीरी सूचना बावत दिनांक 18/07/2022 से 19/07/2022 के मध्य अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से लगभग 30 ग्राम सोना , 01 चैन , 01 जोडी टाप्स व नकद एक लाख रुपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना ट्राजिट कैम्प मु0 FIR N0 – 291/22 U/S 380 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 25/07/2022 को घटना का अनारवण करते हुये प्रकाश मे आये 04 अभियुक्त गण मे से 03 अभियुक्त गण 1. ब्रिजेश सक्सैना 2. सुमित 3. रवि को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 457/411/34 IPC की बढोत्तरी कर जेल भेजा जा चूका है तथा एक अभियुक्त राजीव गंगवार पुत्र भौलाराम गंगवार निवासी केशवपुरम बहेडी जिला बरेली फरार चल रहा जिसकी सुरागरसी पतारसी जारी थी

 

जिसके फलस्वरुप दिनांक 09/08/22 को मुखबिर की सूचना पर शाहगढ चौराहा बहेडी से अभियुक्त राजीव गंगवार पुत्र भौलाराम गंगवार निवासी मोहल्ला केशवपुरम थाना बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 34 वर्ष  के कब्जे से एक चमकीला सुनहरा तथा क्रीम रंग का छोटा थेले के अन्दर एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु , एक अदद पीली धातु  का 50 ग्राम  टुकडा बरामद कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि एक सोने का हार , 02 जोडी कान के झुमके ,02 सोने की चेन , 02 सोने की अंगुठी,01 सोने का मंगलसूत्र का पेंडल , 01 सोने का मंगलसूत्र , 01 जोडी कान के टाप्स आदि सामान लेकर मेरे पास सुमित व ब्रिजेश आये थे जिसमे से मैने एक अंगूठी तथा एक पेंडल, 01 मंगलसूत्र को छोडकर बाकी सभी सामान को गला दिया था

 

तथा उसके लगभग एक महीने बाद सुमित , ब्रिजेश दोनो फिर मेरे पास एक सोने की अंगूठी व एक जोडी कान के टाप्स लाये थे जिनको मैने किसी को सही दामो मे राह चलते बेच दिया था मै ओर मेरा भाई रवि हम दोनो ने उस सोने को बेच कर जो पैसा मिला था उस मे से कुछ पैसो को लेकर रवि दिनांक 25.07.2022 को ब्रिजेश , सुमित को देने आ रहा था जिनको आप लोगो ने पकड लिया था ।

 

जो पीली धातु का टुकडा व पीली धातु का मंगलसूत्र मुझसे बरामद हुआ है वो मुझे पूर्व मे ब्रिजेश व सुमित ने जो सोना दिया था उसको गला कर मैने अपने पास रखा था अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
बरामदा माल 
1.एक अदद सोने का मंगलसूत्र
2.एक अदद सोने का टुकडा वजन करीब 05 तोला (50 ग्राम )
 
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राजीव गंगवार पुत्र भौलाराम गंगवार निवासी मोहल्ला केशवपुरम थाना बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 34 वर्ष
आपराधिक इतिहास
1.FIR N0 – 235/22 U/S 457/380/411/34 IPC
2.FIR N0 – 291/22 U/S 457/380/411/34 IPC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *