रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने से क्षेत्र में मचा हड़कंप…..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, आज पुलिस प्रशासन के साथ रेलवे विभाग की टीम ने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में जाकर नपाई शुरू कर दी है, रेलवे अब स्टेशन के विस्तारीकरण कारण को लेकर दर्जनों पक्के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई में जुट गया है‌।

 

बताते चले कि आज तहसीलदार लालकुआं के साथ सैकड़ो की संख्या में बंगाली कॉलोनी पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने जैसे ही वहां बने पक्के मकानों की नपाई तथा नोटिस बांटने की कार्यवाही शुरू की तो कॉलोनी वासियो में हड़कंप मच गया, आक्रोशित लोग रेलवे अधिकारियों पर बिफर पड़े, उनका कहना था कि 50 से अधिक वर्षों से वह लोग कॉलोनी में निवास कर रहे हैं साथ ही रेलवे द्वारा पूर्व में अपनी चाहर दीवारी बनाकर डिमार्केशन भी कर दिया है,

 

इसके बावजूद पुनः मकान को तोड़ने की कार्रवाई करना पूरी तरह अनुचित और गैर कानूनी है, क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जिस भूमि की रेलवे द्वारा माप जोक की जा रही है वह रेलवे की है ही नहीं इस मौके पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट,पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव,आरपीएफ प्रभारी तरूण वर्मा,कोतवाल डीआर वर्मा, सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *