कालाढूंगी में पुलिस विभाग द्वारा रात्रि चौपाल लगाकर किया गया जनसंवाद…

पुलिस विभाग ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं…

चौपाल में हुए जनसंवाद में नशे के बढ़ते प्रचलन की समस्या सबसे अहम रही…

कालाढूंगी-(जुबैर आलम) कालाढूंगी में पुलिस विभाग द्वारा रात्रि चौपाल लगाकर जनसंवाद किया गया व जनता की समस्याओं को सुना गया। चौपाल में हुए जनसंवाद में नशे के बढ़ते प्रचलन की समस्या सबसे अहम रही।

 

पुलिस विभाग द्वारा समाज में बढ़ते नशे को रोकने व खत्म करने के लिए जनप्रतिनिधियों व आम जनता से सहयोग करने की अपील की गई। चौपाल में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह ने संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय

 

जनता से युवाओं व छात्रों में बढ़ते स्मैक के नशे की रोकथाम के लिए सुझाव व सहायता करने की बात कही।