पुण्यतिथि पर याद किए गए क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव….

ख़बर शेयर करें -

 

 

पुण्यतिथि पर याद किए गए क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव

इस बार है उनकी 92वीं पुण्यतिथि

शहादत दिवस के अवसर पर उनके संघर्षों की विरासत को किया गया याद

जनता के संकटों का दूसरों के भरोसे नहीं हो सकता समाधान

काशीपुर-(सुनील शर्मा) बीते रोज क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह , राजगुरु, और सुखदेव की शहादत दिवस के अवसर पर उनके संघर्षों की विरासत को याद किया गया। इस बार उनकी 92वीं पुण्यतिथि है। भगतसिंह और उनके क्रांतिकारी साथी उस युग के नायक थे जब विश्व भर की जनता अपनी सामूहिक ताकत के साथ जनता किसानों,मज़दूरों, मेहनतकशों के समाजवादी समाज बनाने के लिए संघर्षरत थे।

 

वे स्वतंत्रता, जनवाद को देश के असंख्य मेहनतकशों के शोषण के खात्मे में देखते थे। वर्तमान दौर में समाज तरह तरह के संकटों से ग्रस्त है। जनता के संकटों का समाधान दूसरों के भरोसे नहीं हो सकता। इसके लिए जनता को स्वयं सामूहिक प्रयास करने होंगे। जनता के अधिकारों को नकारने की यह स्थिति भयावह है।

 

जनता को अपने जनवादी अधिकारों को पाने के लिए जागरूक करने के लिए व्यापक पर्चा वितरण किया गया। शहीदों को फूल अर्पित कर क्रांतिकारी सलाम किया गया। व्यक्तिगत स्वार्थो  से हट कर अपने समाज के हक में सक्रीय रहने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *