रोडवेज डिपो को किसी भी कीमत पर जाने नहीं दिया जाएगा-विधायक त्रिलोक सिंह चीमा…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) रोडवेज डिपो को रामनगर में दर्ज नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बताया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि उन्हें जब इस बात का पता चला कि रोडवेज डिपो काशीपुर से हटाये जाने का निर्णय लिया गया है

 

तो उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर से विशेष लगाव है ऐसे में यहाँ से रोडवेज डिपो हटाने का सवाल नहीं उठता।

 

रोडवेज डिपो काशीपुर में ही रहे इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा फैसला जो काशीपुर के पक्ष में नहीं है उसे नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द ही कराया जायेगा। इस दौरान उनके पिता व पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *