स्कूल बस और ऑटोरिक्शा में हुई टक्कर, हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत….

ख़बर शेयर करें -

केरल- केरल के कासरगोड जिले में सोमवार शाम को एक स्कूल बस और ऑटोरिक्शा में टक्कर हो गई। इस हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की दुर्घटना के बाद मौके पर ही मौत हो गई,

 

जबकि ऑटो चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बडियाडका थाना क्षेत्र की सीमा में यह घटना हुई। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार बस तेज गति से थी और गलत दिशा से आ रही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि हादसा शाम करीब 5.30 बजे हुआ, जब बस स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रही थी।

 

हादसे के समय बस में कोई स्कूली बच्चा सवार नहीं था। अधिकारी ने कहा कि हादसे में स्कूल बस और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक को हिरासत में लिया गया है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया,

 

लेकिन उसे मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में पहले भी दुर्घटनाएं हुई हैं, लेकिन पहली बार इतनी दुखद दुर्घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि चारों मृतक महिलाएं एक ही परिवार से थीं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *