बालिका इण्टर कालेज मे विज्ञान संगोष्ठी का हुआ आयोजन…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- राजकीय बालिका इण्टर कालेज शक्ति फार्म में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञानं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री तरुण पंत, श्री बालमुकुंद तिवारी प्रधानाचार्य रा इ का शक्ति फार्म, श्री सुरेश कुशवाहा प्रधानाचार्य रा इ का ओदली , श्रीमती शशिकला सिंह  प्रधानाचार्य रा इ का शक्ति फार्म , जगदीश रॉय जिला विज्ञानं समन्वयक , ब्लॉक समन्वयक  हरि शंकर याज्ञिक जी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के  32 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।  निर्णायक मंडल में अशोक कुमार वर्मा , विनोद कुमार मिश्रा एवं श्रीमती शाहीन जहीर रहे। राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर  के मयंक  ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सितारगंज  के महरोज़ ने द्वितीय, लीलावती पब्लिक स्कूल गोविन्द नगर की अंशिका सरकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर लक्ष्मी रावत, सीमा मंमगाई , रेनू महरा ,  प्रियंका सिंह,  सुमन अग्रवाल ,  विनोद कुमार, प्रेमलता, किरण जोशी, दाउ दयाल , राजेन्द्र प्रसाद, रमेश गंगवार ,  लोकेश गंगवार, शिव शंकर यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सञ्चालन मनीषा अग्रवाल जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *