मिस्ट्री में उलझी अनिल की मौत की कहानी,आत्महत्या या मर्डर….

ख़बर शेयर करें -

कालाढुंगी-विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम पंचायत दोहनिया में 24 वर्षीय युवक अनिल निगलटीया पुत्र राम सिंह ने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली जिसके चलते परिवार मे मातम छाया हुआ है।

 

कालाढुंगी के कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मृतक द्वारा सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल किया गया था जिसमे मृतक द्वारा अपने आत्महत्या करने को लेकर बात कही

 

और साथ ही उक्त ऑडियो में बताया कि जिन लोगो ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई थी और कुछ कारणों से उसके पश्चात आत्महत्या कर ली। बहरहाल कालाढुंगी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनका उक्त ऑडियो में मृतक ने नाम लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *