कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की सफलता के  तैयार की गई रणनीति….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-26 जनवरी से प्रस्तावित कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए विधानसभा की पर्यवेक्षक एवं प्रदेश महासचिव ममता हालदार ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की सफलता के लिए रणनीति तैयार की। बैठक में यात्रा की सफलता के लिए पार्टी के लोगों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी। इस दौरान पर्यवेक्षक ममता हालदार ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले रहे भारी जनसमर्थन को देखते हुए अब अब पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो‘ अभियान चलाने जा रही है।

 

देश भर के साथ उत्तराखण्ड में भी 26 जनवरी को दो माह के इस अभियान का आगाज होगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता घर घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से जिला एवं विधानसभा स्तर पर भी जोर शोर से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जायेगी। रूद्रपुर विधानसभा में भी इस यात्रा को जोर शोर से निकाला जायेगा। जिसके तहत हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो दिए जाएंगे। साथ ही युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासऽंड में बाइक रैली निकालेंगे। प्रत्येक ब्लाक में एक माह पदयात्रा चलेगी और हर गांव में बैठक का आयोजन होगा।

 

घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की असफलताएं बताईं जाएंगी । यात्रा के दौरान राहुल गांधी का देश के ग्रामीण अंचल के लोगों के नाम पत्र भी बांटा जायेगा और प्रधानमंत्राी मोदी के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट जारी की जायेगी। हर घर में भारत जोड़ो यात्रा का स्टिकर भी लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगी।

 

यह यात्रा उत्तराखण्ड में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस दौरान पार्टी के लोगों को अलग अलग जिम्मेवारियां सौंपी गयी। पर्यवेक्षक ममता हालदार ने कहा कि अब तक की तैयारियों को लेकर 18 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को रिपोर्ट सौंपी जायेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस यात्रा के लिए जी जान से जुटने का आहवान किया। इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपने सुझाव और विचार रखे।

 

बैठक में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, नित्यानंद मण्डल, जगदीश तनेजा, हरीश बावरा, सादिक, प्रीति साना, गोपाल भसीन, मोनिका ढाली, विजय यादव,विजय अरोरा, नारायण हालदार, अजय आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *