भाजपा मंडल द्वारा एमपी चौक पर किया गया मिष्ठान वितरण…….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में भाजपा ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी की चुनाव समिति ने टिहरी लोकसभा सीट से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से अजय टम्टा और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से अजय भट्ट को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा नगर मंडल द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर मिष्ठान वितरण किया गया।

 

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हाईकमान द्वारा पुनः नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर सांसद अजय भट्ट पर एक बार फिर विश्वास जताकर ऊर्जावान भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को आशीष प्रदान किया है उन्होंने कहा कि वर्तमान में अजय भट्ट केंद्र में रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री हैं। पार्टी ने उन्हें 2019 में इस सीट पर प्रत्याशी बनाया था। 2014 में इस सीट पर भगत सिंह कोश्यारी सांसद थे।

 

श्री भट्ट को पार्टी ने लगातार दूसरी बार मौका दिया है। जोकि हर्ष का विषय है भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी की विभिन्न योजनाओं से जनता सुख की अनुभूति पा रही है एवं उन योजनाओं का लाभ सीधा सम्मानित जनता को मिल रहा है तथा मोदी की गारंटी से विपक्ष भयभीत एवं असमंजस की स्थिति में है भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार 400 पार लोकसभा चुनाव में 400 सौ सीट जीतकर देश में विकास के दम पर भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए तैयार है।

 

मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जनों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक वाली,विधानसभा विस्तारक संदीप भोज ,मोहन बिष्ट ,निवर्तमान महापौर उषा चौधरी ,इंतजार हुसैन, लवीश अरोरा ,प्रशांत पंडित, रवि अरोरा, रवि पाल ,बंटी अग्रवाल,समरपाल चौधरी,आशीष अग्रवाल ,रवि प्रजापति, अशोक कुमार सैनी, जाकिर हुसैन, हर्ष चंद्र बाबू ,राजकुमार सेठी, रिकी पोंटिंग नितिन गोले,रजत सिद्धू,तुलसी बिष्ट ,अर्चना शर्मा, चित्रा चौहान आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *