थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा 76 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे ( डोडा पोस्त) पकड़ा…….

ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर- थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा 76 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे ( डोडा पोस्त) पकड़ा थाना दिनेशपुर क्षेत्र के ग्राम चण्डीपुर में स्फ़ैक्स कम्पनी के पीछे अफ़ीम की खेती की जा रही है , मुखबीर की सूचना पर  ग्राम चण्डीपुर में स्थित स्फ़ैक्स कंपनी की दीवार से लगते हुए एक खेत में क़रीब 507 वर्ग फीट भूमि में अफ़ीम की खेती किया जाना पाया गया है

 

तहक़ीक़ात करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खेत प्यारे सिंह पुत्र गुरुताल सिंह का है जिस पर उसके पुत्र परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा द्वारा खेती की गयी है,  खेत में अफीम के हरे पौधे फूल व फल सहित (डोडा पोस्त) क़रीब 76.8 kg किलोग्राम को नायब तहसीलदार रुद्रपुर की मौजूदगी ज़ब्त कर थाना दिनेशपुर में  एफआईआर नम्बर 76/ 2024 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम परमजीत उर्फ़ पम्मा पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *