बाजपुर क्षेत्र में हुई चोरी का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया  खुलासा,एक व्यक्ति गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर-कोतवाली बाजपुर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 01.10.2022 को रात्रि में वादी मोहम्मद हसन पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम कनौरा कोतवाली बाजपुर के घर में दीवार काटकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। क्षेत्र में हुई चोरी के खुलासे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शीघ्र अनावरण निर्देशित किया गया।

 

जिस पर  पुलिस अधीक्षक काशीपुर क्षेत्राधिकारी बाजपुर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में गहन पतारसी – सुराग रसी कर दिनांक 28.11.2022 को दौराने गस्त व वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय रात्रि 2:00 बजे अभियुक्त संजीव सक्सेना पुत्र वीरेंद्र सक्सेना निवासी मसवासी बोगरा थाना स्वार हाल निवासी लोको सेट पुल के पास चंदननगर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त ने शक्ति से पूछने पर बताया कि दिनांक 01.11.22 की रात्रि में कनोरा गांव में एक घर से दीवार की ईटे निकालकर चोरी कि थी कुछ समय माहौल शांत होने के बाद फिर से चोरी की फिराक में आया था कि आप ने पकड़ लिया । उक्त व्यक्ति नशे का आदी हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास हैं जो पूर्व में आईटीआई थाने से भी जेल जा चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *