अमित हत्याकांड का तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में, चौथे की तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अमित हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों ट्रांजिट कैंप के रहने वाले अमित की हत्या कर दी गई थी।इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वही दो आरोपी फरार चल रहे थे।इस हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

वही चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। आपसी रंजिश के चलते अमित की हत्या कर उसका शव बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश में दफन कर दिया गया था। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद अमित हत्याकांड से पर्दा उठा गया था। पुलिस इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

 

शनिवार को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी प्रकाश निवासी खानपुर बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को भी करतारपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामले के चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *