डंपर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की हुई दर्दनाक मौत…..

ख़बर शेयर करें -

डंपर की चपेट में आकर स्कूली छात्रा की हुई मौत…..

काशीपुर- उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर में सोमवार को डंपर की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है तो वही आरोपी डंपर चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। आपको बता दें कि अहमद नगर निवासी छात्रा हरमन कौर बीएसबी इंटर कालेज में कक्षा 8 वी छात्रा थी।

 

रोजाना की तरह वह आज भी वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रही थी तभी अचानक वह डंपर की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा ने बताया कि डंपर की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई

 

उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दविश दी जा रही है। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *