नकल विरोधी सख्त कानून पास करने पर विश्वास रैली के माध्यम से धामी सरकार का आभार प्रकट करेगा युवा वर्ग….

ख़बर शेयर करें -

धामी सरकार ने नकल विरोधी सख्त कानून पास करने पर विश्वास रैली के माध्यम से आभार प्रकट करेगा युवा वर्ग….

काशीपुर- काशीपुर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा की तेजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के द्वारा प्रदेश में जहां देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून पास कराया गया जिसके अंतर्गत आगामी 1मार्च को युवा विश्वास रैली के माध्यम से सफल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार युवा वर्ग समूह जताने को तैयार है। उन्होंने बताया कि आगामी 1 मार्च को हल्द्वानी क्षेत्र में युवा विश्वास रैली का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

 

उन्होंने कहा की युवा विश्वास रैली में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से तीन ज़िलो (नैनीताल/ ऊधम सिंह नगर/काशीपुर संगठनात्मक)के युवा वर्ग और भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता से आवाहन किया हैं कि आगामी 1 मार्च को होने वाली युवा विश्वास रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताने के लिए रैली में अवश्य ही शामिल हो। अभिषेक गोयल ने बताया की चुनावी वादे के दौरान जो वादा धामी सरकार के द्वारा किया गया था, कि पारदर्शिता के साथ प्रदेश में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी, इसी वादे के तहत सख्त नकल विरोधी कानून प्रदेश सरकार के द्वारा पास कराया गया है।

 

जिस तरीके से प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे थे, सख्त कानून लागू होने के बाद इस पर पूरी तरीके से विराम लग जाएगा। नकल विरोधी कानून में कड़े प्रावधान किए गए हैं जो की देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून हैं। जिस के उपलक्ष में युवा विश्वास रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के युवा भारी संख्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करने के लिए तैयार हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *