बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बहन की हुई मौत, भाई गंभीर रूप से घायल.

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-(जुबैर आलम) नैनीताल से वापस लौटते समय बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक पर सवार बहन की मौत हो गयी जबकि भाई घायल हो गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार मूसाबंगर कोटाबाग निवासी कमल बुधलाकोटी के पुत्र विजय बुधलाकोटी व बेटी आकांक्षा बुधलाकोटी अपनी दीदी के घर से वापस लौट रहे थे कि नैनीताल मार्ग में घटगड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। दोनों को घायल अवस्था हायर सेंटर भेज दिया गया।

 

जहां गंभीर रूप से घायल आकांशा ने दम तोड़ दिया। कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है, इस घटना पर कालाढूंगी व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *