भारतीय अखिल किन्नर समुदाय ने की कलश यात्रा की पूरी तैयारियां….. 

ख़बर शेयर करें -

देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये हजारों की संख्या में किन्नर,कलश यात्रा में होगे शामिल….. 

काशीपुर- किन्नर समाज की दिवंगत हाजी दिलशाद बुआ की याद में काशीपुर में जसपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में 14 फरवरी से किन्नर समुदाय की प्रमुख हाजी परवीन बुआ के नेतृत्व में चल रहे किन्नर समाज के सम्मेलन के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आपको बताते चलें कि काशीपुर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये किन्नर इस सम्मेलन में शामिल हो रहे है। जिसके चलते काशीपुर में हाजी दिलशाद बुआ की याद में एक कलश यात्रा निकालकर मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर घंटा चढ़ाएंगे तो वही नानकाना साहिब गुरुद्वारे में पहुंचकर दान पुण्य करेंगे।

 

इतना ही नहीं श्मशान घाट रोड स्थित झंडू शाह बाबा की मजार पर पहुंचकर चादर पोशी करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे देश से 3 से 4 हजार किन्नर इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं और 21 फरवरी को इस सम्मेलन का समापन होगा आपको बता दें कि भारतीय अखिल किन्नर समुदाय के बैनर तले काशीपुर किन्नर समुदाय प्रमुख हाजी परवीन के नेतृत्व में गुरु हाजी दिलशाद बुआ की याद में 14 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक जसपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित देश के सभी समुदाय की खुशहाली के लिए इस सम्मेलन के माध्यम से दुआ की जा रही है

 

वह इसी के चलते सोमवार को किन्नर समुदाय की बड़ी मात्रा में कलश यात्रा निकाली जाएगी इस यात्रा में पहले किन्नर कलश यात्रा निकालकर जहां मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर घंटा चढ़ाएंगे तो वही ननकाना साहिब गुरुद्वारे में पहुंचकर दान पुण्य करेंगे, और साथ ही  झंडू शाह बाबा की मजार पर पहुंचकर चादर पोशी करेंगे और सभी समुदाय की सुख शांति के लिए दुआ करेंगे वही 21 फरवरी को इस सम्मेलन का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *