पति के साथ ड्यूटी से घर जा रही महिला को सरेराह युवक ने जड़ा थप्पड़, कपड़े फाड़कर की छेड़छाड़……

ख़बर शेयर करें -

खोड़ा- कालोनी में बृहस्पतिवार रात को ड्यूटी से घर जा रही महिला को सरेराह युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। विरोध पर महिला के कपड़े फाड़े और सड़क पर गिराकर पीटा। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने शिकायत दी कि रात करीब 8:30 बजे पति के साथ ड्यूटी से घर जा रही थी।

 

रास्ते में एक युवक अचानक बदसलूकी शुरू कर दी। बिना किसी बात पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने जमीन पर गिराकर लात घूसों से बेरहमी से पीटा। उनके कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की। उन्होंने हमले के दौरान चीख कर लोगों से मदद मांगी। आरोपी के भागने के बाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *