रुद्रपुर के जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में पीछे नहीं रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- रुद्रपुर के जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रही, सैकड़ो की संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुई l इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान अध्यक्ष ज्योति रौतेला, और उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया,

 

बाद में सैकड़ो महिलाओं के साथ वह धरना स्थल पर पहुंची, यहां महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, पूजा सिंह,अलका पाल,विमला सागुडी, पार्षद प्रीति साना,पूनम गुप्ता, मंजू जैन, ममता शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव सुनीता कश्यप,प्रदेश सचिव सपना गिल,अंकिता अधिकारी,सुनीता सैनी,सरोज रानी,जुबैदा बेगम,कुसुम शर्मा,परवीन,कंचन शर्मा ,सुमन,आशा,प्रेमवती,राधा,ममता,किरण,बकुल साना,सरला, सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी l

 

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने सभी महिलाओं से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ,लाल ड्रेस में आने की अपील की थी, और अधिकांश महिलाएं लाल ड्रेस पहनकर ही आई थी l इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पहुंची सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *