बंगापानी में महिला कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला,मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर जताया आक्रोश………

ख़बर शेयर करें -

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर सीमांत क्षेत्र में भी आक्रोश गहरा रहा है। रविवार को बंगापानी में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी देवी के नेतृत्व में ग्रीफ कैम्प से बंगापानी बाजार तक रैली निकालकर मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बंगापानी बाजार में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई गई। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहां की मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है।

 

महिलाओं के साथ ही स्थानीय लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं किंतु सरकार दंगाइयों के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी हैं। जिसके चलते पिछले ढाई महीनों से मणिपुर जलने को मजबूर हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री इतने बड़े घटनाक्रम पर भी नहीं बोल रहे हैं जिससे डबल इंजन की सरकार की विफलता जगजाहिर हो चुकी है।

 

वक्ताओं ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस दौरान हेमा देवी,तारा देवी, भावना देवी, मनीषा देवी ,सरिता, गीता देवी, गोरीछाल ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र धर्म सत्तू विजय सिंह मुकेश दोसाद, हुकुम सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *