श्रमिकों ने सहायक श्रम आयुक्त से मुलाकात कर गैरकानूनी छटनी के कारण होने वाली श्रमिक समस्याओं से कराया अवगत….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-गुरुवार 16 जून 2021 को भगवती प्रोडक्ट लि माइक्रोमैक्स के गैरकानूनी की शिकार श्रमिकों ने श्रम भवन पर अवार्ड परिपालन के क्रम में श्रमिकों की कार्यबहाली सुनिश्चित कराने और देय बकाए वेतन भुगतान हेतु अग्रिम कार्यवाही जल्द से जल्द कराने के लिए श्रम भवन रुद्रपुर में सहायक श्रम आयुक्त उधम सिंह नगर से मुलाकात की और श्रमिकों ने गैरकानूनी छटनी के कारण होने वाली श्रमिक समस्याओं से अवगत कराया और माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का पालन व माननीय औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी द्वारा पारित अवार्ड का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

 

अवार्ड परिपालन के क्रम में अंतर्वित श्रमिकों द्वारा प्रस्तुत वेज बिलों में हस्ताक्षर व प्रतिनिधि नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर के नाम पर श्रमिकों के साथ हो रहे खिडवाल और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर रोक लगाने की मांग की।सहायक श्रय आयुक्त उधम सिंह नगर से मुलाकात करने वाले श्रमिकों में हरिप्रिया, धरंम पाल दीपक सनवाल, नंदन सिंह, ठाकुर सिंह, मनोज पांडे, पूरन बिष्ट ,संत कुमार, राज कुमार, पवन कुमार, हेमंत चुफाल, खष्टी भट, प्रकाश, मनोज, राजेंद्र सिह रावत आदि शामिल रहें।

 

बाद में श्रमिकों ने श्रम भवन रुद्रपुर में सभा की और श्रमिकों हित में संघर्ष जारी करने की बात की। दिनांक 28/06/2022 को किच्छा में होने वाली मजदुर किसान महापंचायत में भागीदारी करने और श्रमिक हित और श्रमिकों की कार्यबहाली के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *