हल्द्वानी- अश्लील हरकत करते हुए मासूम बच्ची के पीछे दौड़ा युवक, डरकर घर में घुसी किशोरी, घटना CCTV में कैद……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मनचला अश्लील हरकत करते हुए मासूम बच्ची के पीछे दौड़ पड़ा। घटना से डरी बच्ची किसी तरह जान बचाकर अपने घर में घुस गई। परिजन मामले से इतना डर गए कि उन्होंने देर रात करीब नौ बजे पुलिस से मौखिक शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुट गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुत्री दोपहर करीब दो बजे घरेलू जरूरत का सामान घर से बाहर दुकान पर गई थी।

 

जब वह वापस आई तो बेहद डरी हुई थी। उसने बताया कि एक युवक पीछा करते हुए घर तक आ गया। इसके बाद पड़ोस की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें एक युवक बच्ची के पीछे अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर आता नजर आया। आरोपी घर तक आते हुए नजर आ रहा है। बताया कि वे घटना से बेहद डर गए थे। इस कारण वह समय रहते पुलिस से शिकायत नहीं कर पाए।

 

जब रात के समय निवर्तमान पार्षद को मामले कर जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने को कहा। फिर परिजनों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर रात करीब नौ बजे शिकायत की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मौखिक शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है। लोगों से आरोपी की फोटो दिखाकर पूछा जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *