अपने ही घर के पंखे से लटका मिला युवक,सुसाइड नोट बरामद …..

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- एक युवक अपने घर पर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार रात गांव बरहैनी बुक्सार निवासी चरण सिंह (22) प्रथम तल पर अपने कमरे में रोजाना की तरह सोने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक उसके नहीं उठने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा तो चरण सिंह दुपट्टे से फंदा लगा पंखे में लटका था।

 

दरवाजा तोड़कर चरण सिंह को मृत अवस्था में फंदे से उतारा। सूचना पर बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कमरे में एक दीवार पर चिपका सुसाइड नोट मिला है। जो पिता को संबोधित है। उसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक के पिता खेम सिंह होमगार्ड हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह ड्यूटी पर गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *