दुखद-भाई का इंतजार कर रहे युवक को मौत ने लिया आगौश में

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा बुलेट सवार युवक को कुचलने के बाद कार छोड़कर फरार हुए लोग

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) देर रात अपने भाई का इंतजार कर रहे हैं एक युवक को कार ने बुरी तरह कुचल दिया। नैनीताल रोड पर अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को कुचद दिया।कार की तेज गति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बाइक का अगला भाग पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव छतरपुर के धर्मपुर की दारिका इन्कलेव के रहने वाले जसपाल उम्र 26 वर्ष एक निजी मोबाइल कंपनी में नौकरी करते थे।

 

देर रात वह नैनीताल रोड के पास बने माल के सामने अपनी बुलेट बाइक बैठकर अपने भाई जसपिदर का इंतजार कर रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति कार ने जसपाल की बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे जसपाल को कार कुचलती हुई आगे जाकर पुलिया से टक्करा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जसपाल दूर जा गिरे पड़े। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक कार सवार लोग मौके से भाग खड़े हुए थे।

 

वही एंबुलेंस की मदद से जसपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। जसपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सिडकुल चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने कहा कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, और चालक की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *