हल्द्वानी- गौला नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- अमृतपुर में नदी में नहाते समय बिंदुखत्ता का युवक डूब गया। उसके साथी उसे बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मुताबिक, बिंदुखत्ता के इंदिरानगर नंबर दो निवासी भुवन भट्ट (19) शुक्रवार सुबह अपने दोस्त दीपक फुलारा, अमित यादव और दीपक यादव के साथ कार से अमृतपुर आया था। यहां वह नहाने के लिए नदी में उतरा और गहरे पानी में चला गया।

उसका दोस्त दीपक भी उसके पीछे नहाने के लिए जाने वाला था लेकिन आगे बढ़ते ही ततैया ने उसके पैर में काट लिया। इस कारण वह पीछे लौट गया। कुछ समय बाद जब भुवन वापस नहीं आया तो दीपक उसे देखने गया तो वह गहरे पानी में डूबा हुआ था। आस-पास के लोगों की मदद से भुवन को बाहर निकाला गया।

यहां से एक किलोमीटर दूर खड़ी कार तक उसे लाया गया। इसके बाद दोस्त उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *