मैराथन में दौड़े युवा,नशे से दूर रहने का लिया संकल्प…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- शक्तिफार्म यूथ क्लब की ओर से 5 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता कराई गई ,जिसमें काफी दूर-दूर से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना दम दिखाया। मैराथन को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर राजकीय इंटर कॉलेज रुदपुर पहुंची।

 

इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य जोशी जी ने समस्त सफल छात्राओं को ट्राफी मेडल तथा नगद पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता में रामबाबू ,प्रथम प्रियांशु द्वितीय और करन सरदार तृतीय रहे तथा बाकी 10 प्रतिभागियों को टॉप 10 पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विशेष सहयोग ओम शांति हरि डिजिटल फोटो स्टूडियो के स्वामी शिवम विश्वनाथ ढाली  का रहा।

 

संचालक समिति के राजीव यादव ने कहा की युवाओं को नशे से दूर रहने के आह्वान के साथ एक नयी पहल की है,हमारी संस्था आगे ऐसे प्रतियोगिता कराती रहेगी। इस मौक़े पर राजीव यादव ,जुबेल ढाली ,चंदन मंडल, राहुल मंडल ,प्रदीप बढई करण जाटव, सौरभ साना, केशव मंडल ,योगेश पोद्दार ,राज कुमार मंडल ,आदि ,अभिषेक ,आदि सदस्य मौजूद  थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *