Up में सेक्स रैकेट- एक घर में आठ लड़कियां और दस लड़के मोजूद, मोके पर मिली आपत्तिजनक चीज़े…..   

ख़बर शेयर करें -

बरेली- बरेली के सौफुटा रोड पर एक घर में सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगाकर लोगों ने रविवार को हंगामा किया। करीब आधे घंटे बाद इज्जतनगर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने देह व्यापार जैसी बात से इनकार किया। डेलापीर से सौ मीटर दूर एक निजी अस्पताल के पास घर में करीब आठ लड़कियां और दस लड़के देखे जाने का शोर मचा। दरअसल, सुभाष नगर क्षेत्र के लोग अपने ही परिवार के एक लड़के का पीछा करते हुए यहां तक आए थे।

 

उनका कहना था कि लड़का कई दिन से घर से रुपये और जेवर लेकर यहां आ रहा है। वह कुछ गलत महिलाओं के गिरोह के संपर्क में आ गया है। मोबाइल से वीडियो बनाते हुए घर में घुसे लोगों ने लड़के को यहीं से तलाश कर लिया। फिर यहां मौजूद लड़कियों पर गुस्सा निकाला। वीडियो बनाते हुए लड़कियों से बात की गई तो उन्होंने अलग-अलग बातें बताईं। किसी ने कहा कि वह अपने मौसा के घर रहने आई हैं। किसी ने बताया कि ये एक सैन्यकर्मी का घर है

 

जो उसने किराये पर लिया है। बोलचाल से कुछ लड़कियां पश्चिम बंगाल और बिहार प्रांत की लग रही थीं। लोगों का आरोप था कि मकान में कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। इज्जतनगर थाने के दरोगा ने सब आरोप खारिज कर दिए। इस बीच तक अधिकतर लड़के लड़कियां मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर इज्जतनगर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *