एक करोड़ 30 लाख रुपए की कीमत की स्मैक के साथ पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) एक करोड़ 30 लाख रुपए की कीमत की स्मैक के साथ एस ओ जी पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदर जीत सिंह के निर्देश पर एस ओ जी उधम सिंह नगर को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे

 

,एस पी सिटी ममता बोहरा और सीओ सिटी रूद्रपुर अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एस ओ जी/ए डी टी एफ ऊधम सिंह नगर की संयुक्त टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान एलायंस गेट से आगे फ्लाई ओवर काशीपुर रोड से देर रात्रि बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया ,

 

टीम ने इनके कब्जे से करीब एक करोड़ तीस लाख रुपए की स्मैक बरामद की,इस मामले में संयुक्त टीम ने विश्वजीत मजूमदार,खोखन गोलदार, शुभांकर विश्वास को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा पुलिस ने तीन सट्टे बाजो को भी गिरफ्तार किया है, वही डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने संयुक्त टीम को पचास हजार रुपए और एस एस पी ने 25 हजार रुपए के इनाम देने की घोषणा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *