अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) पुलिस अधीक्षक काशीपुर के आदेशानुसार प्रभारी एसओजी काशीपुर के निर्देशन में गठित टीम द्वारा रेलवे फाटक तिराहा सुल्तानपुर पट्टी से छोटा हाथी वाहन संख्या यूके 18 सीए0824 से 25 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें 15 पेटी रॉयल चैलेंज व 10 पेटी यूके नंबर वन की थीं,

 

बरामद कर मौके से सर्वेश कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम सीतारामपुर थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, सूरज कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद तथा मुकेश चंद्र पुत्र दयाराम चंद्र निवासीगण महेशपुरा थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों में से एक अभियुक्त सुल्तानपुर पट्टी अंग्रेजी शराब की दुकान का सेल्समैन है जिसके द्वारा बताया गया कि उक्त शराब को वह यूपी क्षेत्र में चुनाव के दृष्टिगत बेचने ले जा रहे थे, बरामदा शराब की कीमत 2,04,000 रुपये है।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी जनपद उधम सिंह नगर, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर, उपनिरीक्षक दीपक कौशिक, कान्स्टेबल जरनैल सिंह एडीटीएफ, कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल एसओजी,कॉन्स्टेबल विनय कुमार एसओजी, कॉन्स्टेबल दीवान बोरा एसओजी, कॉन्स्टेबल दीपक कठैत एडीटीएफ, कॉन्स्टेबल नवीन कन्याल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *