टायरों का गोदाम राख, लाखों का नुकसान – समीप की फैक्ट्री भी आग की चपेट में”
रुद्रपुर:सुबह टायरों के गोदाम और फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। दमकल की लगभग आधा दर्जन गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में टायरों और वाहनों सहित 60 से 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पास की दूसरी फैक्ट्री भी आग की चपेट में आई, जिसमें लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
