रविवार से पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की 

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रविवार से पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत की जाएगी। जिसकी सारी तैयारी कर ली गई है। स्वास्थ्य महकमे ने इस बार 18 लाख से अधिक नौनिहालों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है।जिसे एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा।

 

रविवार को पहले दिन बूथ दिवस होगा। उसके बाद पांच मार्च तक घर घर जाकर पांच साल के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ सुनीता रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत इस बार 18 लाख से अधिक बच्चों को पोलियों दवा पिलाई जाएगी।

 

इसके लिए रविवार को 1302 बूथ बनाए जाएंगे। जहां 18 लाख 15 हज़ार 516 बच्चों को पोलियों दवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *