अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसलों को तोड़ने के लिए अपनी कमर कस ली है। जिसमें आज नगर निगम ने वृद्ध स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया की शुरुआत काठगोदाम क्षेत्र से की।

यह निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलो को हटाया तथा आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। अभियान में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, चंदन सिंह सिजवाली, वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के संबंध में अत्यधिक शिकायतें आ रही हैं,  जिसके चलते आम जनता को काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा था, जिसके चलते आज नगर निगम हल्द्वानी द्वारा वृद्ध स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है।

वही सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध एक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे की अतिक्रमण के कारण जनता को हो रही परेशानी से मुक्ति दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *