यहां रिवॉल्वर दिखा कर छात्राओं को धमकाने, अश्लील हरकतें करने के आरोपी शिक्षक को भीड़ ने धूना……  

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर रिवॉल्वर दिखा कर धमकाते हुए छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच शिक्षक की धुनाई लगाते हुए उसकी रिवॉल्वर छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर कोतवाल ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की है। दोराहा चौकी के अंतर्गत आने वाले कनौरा के विद्यालय में जसपुर का एक शिक्षक तैनात है।

 

शनिवार को कक्षा 8 की दो छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक को पिटते हुए आरोपी शिक्षक का लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर पुलिस को सौंप दिया। बमुश्किल पुलिस आरोपी शिक्षक को लोगों से बचाकर कोतवाली लाई।

 

इसके बाद भी अभिभावकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे दोराहा चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस का घेराव कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि वह क्लास में भी पिस्टल लेकर जाता था और कई बार छात्राओं को धमकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *