पेशावर कांड दिवस पर दी श्रद्धांजलि……

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- जिला कांग्रेस कमेटी की ओर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली द्वारा पेशावर कांड को अंजाम दिए जाने के दिन को पेशावर कांड की बरसी के रूप में याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि आज ही के दिन 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में आजादी के संघर्ष के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा घोषित सविनय अवज्ञा आंदोलन के परिपालन में पठानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

इस बीच अंग्रेजी हुकूमत ने गढ़वाल राइफल की यूनिट का नेतृत्व कर रहे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को पठानों पर गोली चलाने का आदेश दिया। लेकिन उन्होंने गोली चलाने से इनकार कर दिया। इससे आजादी के संघर्ष से जुड़े सेनानियों में नए उत्साह का संचार हुआ और स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।बैठक में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, नईम अहमद, सूरज प्रसाद कान्ति वीरेंद्र सिंह रावत, विपिन चड्डा, गबर सिंह रावत, राजा आर्य और प्रवेश रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *