डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती पर दी श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) डॉ बीआर अंबेडकर की 131वी जयंती पर रम्पुरा के बाल्मीकि मंदिर में बाबा साहेब को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान पार्षद बबलू सागर को आयोजन समिति ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

इस कार्यक्रम में एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्रव्नी कुमार, जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार,राज कोहली, दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू बाल्मीकि सहित अन्य लोगों ने संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पार्षद बबलू सागर ने बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि हमारे देश की अनमोल धरोहर में शामिल डा बीआर अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत है। 

अपने जीवन में हर वर्ग को एक समान अवसर देने का काम किया। उन्होंने कहा हमारे समाज की युवा पीढ़ी को बाबा साहेब के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जिससे समाज में फैली छूत छात जैसी व्यवस्था को ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर बाबा साहेब के उस सपने को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए,

 

जिसमें उन्होंने समाज के शोषित वर्ग को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया था।इस दौरान पार्षद बबलू सागर का जोरदार स्वागत किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *