ऋषिकेश- पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला मुखर्जी मार्ग से त्रिवेणी घाट तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई है । इस मौके पर दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का शानदार स्वागत किया है । यात्रा के समापन स्थल त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने जिस तरह पाकिस्तान को धूल चटाई है और घर में घुसकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत की घाट उतारा, वह हम भारतवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि हम किसी भी आतंकी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया हमने ऑपरेशन सिंदूर में उनकी हस्ती उजाड़ दी।पूरे यात्रा मार्ग में दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता मंमगाई, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, जिला महामंत्री दीपक धमीजा , महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला उनियाल ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्मी गुरुंग सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Posts
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए व्यवस्थाओं की तैयारियों और कोविड-19 केयर सेंटर का किया निरीक्षण
लालकुआ (जफ़र अंसारी) लालकुआ कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए व्यवस्थाओं की तैयारियों का नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से…
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का पौडी जिले में हुआ संगठन विस्तार जिले की कमान दर्शन रावत को दी
पौड़ी- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का मधुबन होटल पौड़ी में कार्यकारिणी संपन्न हुई राष्ट्रीय संरक्षक सुरेश चंद्र जुयाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र…
यहाँ हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, कराई गई हिमालय प्रतिज्ञा….
थलनदी- 127 TA बटालियन से सूबेदार सुनील सिंह, नायक सूबेदार वीरेंद्र सिंह, नायक नत्थी सिंह, helping hand group के पवन…
