महिला के पर्स को लूट कर भाग रहे दो मोटर साईकिल सवार लड़को को पुलिस ने किया गिरफ्तार……  

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- बुधवार को सिडकुल चौक थाना पन्तनगर पर 30नि0 पंकज कुमार मय उ0नि0 मोहन चन्द्र भट्ट नय कर्म  गणों के वाहन चैकिंग कर रहे थे। दौराने चैकिंग उ0नि0 पंकज कुमार को सूचना मिली की दो मोटर साईकिल सवार लड़को द्वारा मैट्रोपोलिस सिटी के पास एक महिला के पर्स झपट्टा मारकर लूटकर भागे है। जिनकी मोटर साईकिल यामहा कम्पनी की है। जिसकी सूचना पर सिडकुल चौक पन्तनगर में चैकिंग कर रहे उ0नि0 पंकज कुमार द्वारा एक मोटर साईकिल पर दो लोगों को आते देखकर बैरियर लगाकर मोटर साईकिल को रोकी गयी तो पुलिस को देखकर तेजी से मोटर साईकिल चलाकर उ0नि0 मोहन चन्द्र भट्ट के ऊपर जान से मारने की नियत से जान लेवा हमला कर दिया।

 

जिसमें उ0नि0 मोहन चन्द्र भट्ट नीचे रोड पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा गया तथा चिकित्साधिकारी द्वारा उ0नि0 की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उच्चतर उपचार हेतु हायर सेण्टर रेफर किया गया। जिनके दोनो पाँव फैक्चर हो गये तथा सिर पर भी गम्भीर चोट आयी है। जिन्हे उपचार हेतु गौतम अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती किया गया है। तथा लूट करने वाले दोनो मोटर साईकिल सवार क्रमश 1.अंशु रस्तोगी पुत्र राजा रस्तोगी निवासी जन्मभूमि के सामने थाना ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर 2- स्थायी निवासी बदायूँ उत्तर प्रदेश) 2-संजय कुमार उर्फ सन्जू उर्फ रघु पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी शिमला बहादुर ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर स्थायी (पता सकुली थाना शाही जिला बरेली उत्तर प्रदेश गिर कर चोटिल हो गये जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुरी जिला उधम सिंह नगर भेजा गया।

 

मौके पर उक्त लूट करने वाले अभियुक्त गणो से लूट का सामान व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल भी बरामद हुआ है। दोनों अभियुक्त गणों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया था। जिनकी निगरानी के लिए पुलिस बल लगाया गया था। निगरानी ड्यूटी के दौरान इयूटी में नियुक्त कर्म गणों में 01 हे०कानि0 व 02 कानि0 द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। फरार अभियुक्त की तलाश हेतु संदिग्ध स्थलो पर दबिश दी जा रही है एवं विभिन्न टीमें गठित की गयी है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *