अवैध शस्त्र के साथ पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर चोर……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-बीते रविवार को मो0 उमर पुत्र अशरफ खान नि0 ग्राम अलीनगर थाना पुलभट्टा जिला उधमसिह नगर द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा दिनांक 09/03/23 रात्रि लगभग 2 बजे घर से मोबाइल फोन वीवो,सिम न0 9917009143 जीओ कम्पनी व 20000 (बीस हजार रुपये ) रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे लाकर दाखिल की। तहरीर सूचना के आधार पर थाना पुलभट्टा में अज्ञात मुकदमा  पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिंहनगर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा शहदौरा तिराहे के पास 02 नशेडियो को पकडा जिनके पास से उक्त घटना से चुराए गये 12 हजार रूपये नकद एक मोबाईल फोन व सितारंगज पुलभट्टा क्षेत्र से चुराए गए 04 अन्य मोबाईल फोन व 02 अदद चाकू बरामद किये गये अभि0गणो को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *