दो अलग अलग सड़क हादसों मे दो युवको की मौत ,दो घायल….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) रामनगर मे दो अलग अलग दुर्घटना मे दो लोगों की मौत हो गई ।जबकि दो गम्भीर रुप से घायल हो गए पहली घटना रामनगर – काशीपुर हाईवे पर घटी । रामनगर थाना क्षेत्र के धनपुर गुसाईं गांव का निवासी तीस वर्षीय नवीन राणा पुत्र दामोदर राणा अपने दोस्त संजय सिंह व हरेंद्र सिह के साथ बाइक से काशीपुर से रामनगर आ रहा था ।बाइक नवीन चला रहा था ।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी ।वारदात के बाद आरोपी वाहन. चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए ।

 

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने. घायलों को चिकित्सालय पहुचाया । वहां डाक्टरों   ने नवीन राणा का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जबकि हरेंद्र की हालत नाजुक है दूसरी घटना नगर के पीरुमदारा क्षेत्र की है। इस घटना मे मुरादाबाद से रामनगर आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।पुलिस के अनुसार पीरुमदारा का निवासी चालीस वर्षीय नीरज आगरी पुत्र नंद किशोर आगरी रेल की पटरी पर चल रहा था ।अचानक ट्रेन आने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।पुलिस ने. मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। वह कोई काम धन्धा नही करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *