एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा शराबी चालकों के विरूद्ध की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही।

ख़बर शेयर करें -

शराब के नशे में चल रहे 14 चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल किये गये निरस्त।

पौड़ी- थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 (यातायात कोटद्वार-06, कोटद्वार-04,लक्ष्मणझूला-03, व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा जनपद में चलाये चेकिंग अभियान में ओवर लोडिंग करने वाले 04 (थलीसैंण-0 व कोटद्वार-02) वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *