नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत,उधम सिंह नगर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड के सभी जनपदों को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखण्ड के विजन में कार्य कर नशा मुक्त व नशे के अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे

 

उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक किच्छा व उनकी टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिसअधीक्षक अपराध महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के पर्यवेक्षण में दौराने चैकिंग पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 21/22-07-2023 की रात्रि को ग्राम दरऊ में गुरुनानक पैट्रोल पम्प के सामने मुख्य सड़क से अभियुक्त अजीम उर्फ बबलू पुत्र शरीफ अहमद निवासी मौहल्ला  अफसारियान थाना मीरगंज जिला बरेली UP उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 125.50 ग्राम स्मैक तथा स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना रजि0न0 UK06AD-9026 के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir No. 255/23 धारा 8/21/60 Ndps act बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ पर बरामदा स्मैक को तस्लीम चाचा निवासी चन्दपुर सनिया थाना सीबी गंज बरेली से खरीदकर लाना व स्मैक को सलीम निवासी बदनपुरी खजूरिया जो दरऊ किच्छा क्षेत्र में टैम्पो चलाता है को बेचने  के लिये लाना बताया गया। तथा यह भी बताया कि 03 वर्षो से स्मैक का धंधा कर रहा हुँ वर्ष 2021 में स्मैक के केश में मीरगंज थाने से जेल जाना भी बताया गया। नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश करने के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *