उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करे चेक

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन  25 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करेगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इसकी घोषणा की है।

 

 

जिसके अनुसार पच्चीस मई को नतीजों का एलान सुबह 11 बजे किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर देख पाएंगे।

 

 

आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च 2023 से 6 अप्रैल 2023 तक चली थी। इन परीक्षाओं में कक्षा दसवीं के 1 लाख 32 हजा र से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

 

वहीं कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 1 लाख 27 हजार छात्र शामि ल हुए थे। उत्तराखंड में 1253 परीक्षा केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *