उत्तराखंड की बेटी करिश्मा रावत ने पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर किया उत्तराखंड और देश का नाम रोशन……

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- उत्तराखंड की बेटी करिश्मा रावत जिन्होंने बहरीन में आयोजित पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया, का नगर में भव्य स्वागत और सम्मान हुआ। इस अवसर पर माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी और नगर की प्रथम महिला महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी ने करिश्मा को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने करिश्मा की प्रशंसा करते हुए कहा, “करिश्मा ने अपनी मेहनत और साहस के बल पर न केवल कोटद्वार बल्कि पूरे उत्तराखंड और भारत का नाम विश्व पटल पर उजागर किया है।

 

वह आज की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। हमें उन पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी ने कहा, “करिश्मा ने साबित किया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वह कोटद्वार की बेटियों के लिए आदर्श हैं।” इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, परिवारजन और करिश्मा के प्रशंसक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान करिश्मा ने अपनी सफलता के पीछे अपने परिवार, कोच और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *