शराब पीकर वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 05 वाहन चालकों के डी0एल0 जब्त कर वाहन किये सीज…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को 14.08.2024 से 15 दिवसीय शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 05 वाहन चालक जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही लागातार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *