लाठी डंडों के साथ लोगों का वीडियो हुआ वायरल पुलिस सतर्क

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला सोशल मीडिया पर वायरल

खेडा क्षेत्र के लोगों के होने की बात आ रही सामने

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) आदर्श आचार संहिता लगने के बाद शहर में लोगों के लाठी-डंडों के साथ एक वीडियो  नजर आने से पुलिस अर्लट हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। रविवार देर रात को खेड़ा में युवकों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और उनके बीच काफी लाठी-डंडे चले। जिससे वहां लोगों का हुजूम लग गया।

 

इस बीच घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आदर्श आचार संहिता के बाद वायरल हुआ यह वीडियो शहर भर में चर्चा का विषय बन गया। वही वीडियो पुलिस के पास जा पहुंचा तो वह भी सब सतर्क हो गई। परंपरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के उपरांत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *