ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…….

ख़बर शेयर करें -

https://youtu.be/HU9W8OO_j6Q

 

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा यहाँ मुखानी स्थित स्वर्गीय बालकृष्ण देवकी जोशी चेरिटीबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया रक्तदान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया रक्तदान की खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी यहां अच्छी खासी तादाद में रक्तदान किया

 

वही प्रीति बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पहली बार रक्तदान किया है और उन्हें बहुत अच्छी अनुभूति हो रही है, उन्होंने अपील की है कि रक्त दान समय समय पर करते रहना चाहिए वही संस्था अध्यक्ष ममता बिष्ट ने बताया बढ़ती बीमारियों को देख जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध हो सके इसके लिए यह शिविर लगाया गया है

 

संकटकाल की घड़ी में ब्लड की कमी होने की वजह से मरीज को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए यह समिति के द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समिति के सदस्यों के द्वारा 50 यूनिट रक्तदान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *