इंतजार खत्म, नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी…..

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- पहाड़ों का मौसम अब तेजी से बदल रहा है। यहां ठंड बढ़ने के साथ अब बर्फबारी भी शुरू हो गई है। नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। नैनीताल में बर्फबारी से सिर्फ पर्यटक ही नहीं पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं में आज मौसम में बदलाव देखने को मिला।

 

सुबह से ही कुमाऊं के सभी जिलों में बारिश तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बुधवार रातभर बूंदाबांदी भी देखने को मिली। वहीं, नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। नैनीताल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार साल की पहली बर्फबारी हो चुकी है। बुधवार देर रात मौसम खराब होने व हल्की बारिश होने के बाद नैनीताल के नैनापीक क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह से ही हल्की बर्फबारी हो रही है।

 

हांलाकि शहर से पहाड़ी की एक ओर ही पेड़ों पर हल्की बर्फ दिखाई दे रही है। लेकिन नैनापीक क्षेत्र में बर्फबारी साफ देखी जा सकती है। नैनापीक में बर्फबारी देख स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।  देर शाम तक शहर में भी हल्की बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नैनीताल में सुबह से रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *