लालकुआं-(जफर अंसारी) लालकुआं आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने अम्बेडकर नगर स्थित पार्क में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने भाजपा सरकार के द्वारा अल्प संख्यक वर्ग के लिए किये कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय की हितेषी है वही सरकार सबका साथ सबका विकास के बल पर चल रही है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशस्तर पर अल्पसंखयक मोर्चे का विधानसभा सम्मलेन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश कि सभी विधानसभाओं सम्मेलन के मध्यम से भाजपा सरकार के कार्यों को लोगों को बताया जा रहा है इसी के चलते आगमी 26 दिसंबर को जिला समेलन का आयोजन किया जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। वही भाजपा और मुस्लिम समाज की दूरी कांग्रेस व अन्य दलों ने दुष्प्रचार कर बढ़ाई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर पर बल देकर देश में सम्मान व गौरव प्रदान किया है भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति के बजाय मुस्लिम सशक्तीकरण की राजनीति कर रही है जिस प्रकार मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़ रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज के सहयोग से भाजपा भारी बहुमत प्राप्त करेगी।
Related Posts
गैरसैण में होने वाले आगामी बजट सत्र को लेकर की जा रही है तैयारी-मुख्यमंत्री धामी……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत….. हल्द्वानी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे…
गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण से निकाली गई एक तिरंगा यात्रा…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में मोहल्ला पक्काकोट स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर से रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर…
बिजली विभाग के अधिकारियों ने किए हाथ खड़े , बोले आ सकता है बड़ा बिजली संकट-पढ़े क्या है पूरी खबर…
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट शहरी क्षेत्रों में घंटों रही बत्ती रही गुल… रुद्रपुर-(एम सलीम खान) ऊधम…
