पुलिस की नशा कारोबारियों के विरुद्ध जंग जारी,28 लाख की स्मैक सहित 02 नशा तस्कर गिरफ्तार…

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशे के खिलाफ अभियान मे पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर सुश्री वन्दना वर्मा के नेतृत्व मे थाना आईटीआई पुलिस द्वारा दिनांक 30.09.2022 को अलीगंज रोड़ से पैगा गाँव / ठाकुरद्वारा जाने वाली सड़क पर मोटर साईकिल बुलेट नं0-UK18H-6154 पर सवार दो व्यक्तियो के कब्जे से कुल 225 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर समय 20.05 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर-304/22 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम दीपक यादव आदि पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा यह अवैध स्मैक मुरादाबाद से लाकर उत्तराखण्ड के काशीपुर, बाजपुर व रूद्रपुर में बेची जाती है।

 

बरामदा अवैध स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 2800000/ (अट्ठाईस लाख रूपये) है। अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –

1- दीपक यादव पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम असलेमपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (उ०प्र०) उम्र 25 वर्ष,
2-पवन कुमार पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम लौगीखुर्द पो० सुल्तानपुर दोस्त थाना ठाकुरद्वारा
जिला मुरादाबाद (उ०प्र०) उम्र 23 वर्ष

बरामदा माल का विवरण – अभियुक्त दीपक यादव के कब्जे से 174 ग्राम व अभियुक्त पवन कुमार के कब्जे से 51 ग्राम कुल 225 ग्राम अवैध स्मैक व मोटर साईकिल बुलेट नं0-UK18H-6154

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *