भाजपा अल्प,मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार का किया गया जोरदार स्वागत…

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-(जुबैर आलम) इंतजार हुसैन के भाजपा,अल्पसंख्यक मोर्चे के पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कालाढूंगी पहुंचने पर मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने हाजी हबीबीउल्लाशाह की दरगाह पर चादर पोशी की व देश में अमन चैन कायम रहे इसकी दुआ मांगी।

 

उन्होंने इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा मुस्लिम समाज के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को बताया व आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की व उन्होंने बताया भाजपा सरकार मुस्लिम मदरसों को हाई प्रोफाइल बनाकर उसमें दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम देने पर भी जोर दे रही है जिससे मुस्लिम शिक्षित होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।

 

इस दौरान उनके साथ मो,इकबाल,अली नकवी, बंटी भाई,आदिल भाई,मौजूद थे,इस दौरान स्वागत करने वालो में सभासद नसीम जहां,वरिष्ठ नेता दीवान सिंह बिष्ट,तस्लीम कुरैशी, शाकिर हुसैन,मो,राजा,इनायत अली,दरगाह कमेटी के अध्यक्ष,तस्लीम ठेकेदार, मो,जुनैद,आसिफ रजा,खिदमत अली,मेंहदी हसन,नफीस मौलाना, मुस्तकिम अहमद, अस्मत अली, मो,यासीन,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *